सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Monday, March 28, 2022

बीते दिनों गुरु नानक स्टोर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, दो को भेजा जेल


रिपोर्ट : सिद्धार्थ आनंद

घाटशिला अंतर्गत मऊभंडार मुख्य बाजार चौक के समीप बीते दिनों एक दुकान में चोरी करने के तीन आरोपियों को मऊ भंडार पुलिस ने चक्रधरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मऊ भंडार पुलिस टीम को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई। चोरी करने के बाद तीनों आरोपी चक्रधरपुर फरार हो गए थे। मौभंडार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चक्रधरपुर से धर दबोचा। इन सभी बातों की जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस अंचल निरीक्षक संदीप रंजन एवं मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि सुमित बेहरा मऊभंडार के टुमांगडुगरी के रहने वाला व रूपसिंह हांसदा हैं कराइकेला। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया जबकि एक नाबालिक को बाल सुधार गृह भेजा गया। इन लोगों के पास से 3018 रुपए, चांदी के सिक्के, कपड़े एवं चोरी में संलिप्त सामान पिलास एवं  बाबू लाइन में चोरी हुई लाल रंग की एक मारुति कार को भी बरामद किए गए  इस चोरी कांड के उद्भेदन में मुख्य रूप से पुलिस अंचल निरीक्षक संदीप रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक रामवृक्ष ऊरावं, पुलिस अवर निरीक्षक असगर अली, पुलिस अवर निरीक्षक भुवन महतो, हवलदार सोमा बॉयपोई, एवं तपेश्वर पासवान, आरक्षी अरुण कुमार महतो, फुल देव टोप्पो एवं शिव नाथ मोची की भूमिका काफी सराहनीय रही।