सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Thursday, April 21, 2022

देवरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस और कार की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत


 देवरिया में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां अनुबंधित बस और बुलेरो गाड़ी की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र इंदुपुर गाव के पास की है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी कुशीनगर जनपद से आई थी. इसमें सवार सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने जनपद जा रहे थे. वहीं, अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 6 की मौत हुई है जबकि आधा दर्जन घायल हैं. घायलों को जो भी सरकरी मदद होगी, वह दी जाएगी.  वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं