सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Sunday, November 27, 2022

नगर पंचायत सलेमपुर में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा लहरायेगी विजय पताका-अम्बिकेश पाण्डेय

भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा नगर पंचायत सलेमपुर के सलाहाबाद वार्ड नम्बर में बूथ विजय अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनको सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विजय बूथ अभियान के माध्यम से संगठन बूथ अध्यक्षों और उनकी कमेटी को और मजबूत करेगी साथ ही सशक्त बूथ कमेटी के माध्यम से नगर पंचायत सलेमपुर में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा विजय का पताका लहरायेगी।
चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया हैं।अभियान के द्वारा प्रत्येक बूथों के घरों तक जनसम्पर्क कर पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा हैं।
चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने बताया कि भाजपा जनसम्पर्क अभियान को गति प्रदान कर हर बूथों को जीतने का काम करेगी।
जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ता खूब नारे लगा कर दम भरते दिखाई दे रहे है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि इस बार सलेमपुर नगर पंचायत में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
*ये रहे मौजूद*
उक्त अवसर पर
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,त्रिवेणी गुप्ता,विनय पांडेय,शेषनाथ भाई,अशोक तिवारी,अनूप उपाध्याय,अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।