सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Tuesday, February 21, 2023

लार के मठ वार्ड में दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन लोग घायल

मनबढ़ों ने घर मे घुस कर की मारपीट ।
लार,देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा टोला मठ वार्ड में  दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके से पहुची डायल 112 को देखते ही मनबढ़ फरार हो गए।दिए गए तहरीर में वीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को हमारे मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था।उसी को लेकर आज सुबह 7 बजे लाठी डंडो से लैस होकर राहुल पाल, विशाल पाल,बबलू पाल, संतोष पाल, मनीष पाल, संजीत पाल, गोविंद पाल सहित करीब 50 की संख्या में लोग मेरे घर पहुच हमलोगों को बुरी तरह मारे पीटे।और आये दिन जान से मारने व पीटने की धमकी देते है।मारपीट में चार लोगों का सर फटा है।मामला गंभीर होने के बाद भी चौकी पर तैनात एक सिपाही मामले को मैनेज करने में लगा रहा।इस संबंध में प्रभारी एसओ अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाई की जाएगी।


नहीं हुई कोई ठोस कार्यवाही तो फिर हो सकता है विवाद 

सूत्रों की माने तो इसके पूर्व में हुए मार पिट में मारपीट में चौकी के एक सिपाही ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बना कर सुलहा करा दिया था आज फिर चौकी पर तैनात सिपाही मामले को मैनेज करने में लगा है मारपीट की घटना दूसरी बार है अगर पुलिस मनबढ़ो के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती है तो ये मामला तूल पकड़ सकता है !