सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Monday, May 22, 2023

जिला योगासन खेल संघ देवरिया के महासचिव यतेंद्र सागर तथा तहसील प्रभारी रामेश्वर विश्वकर्मा बने

ब्यूरो प्रभारी देवरिया केसरी
देवरिया। गायत्री मंदिर देवरिया में जिला योगासन खेल संघ देवरिया तथा पतंजलि युवा भारत की संयुक्त बैठक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ओमकार, गायत्री मंत्र, योग, आसान एवं प्राणायाम के साथ किया गया साथ ही योगाचार्य यतेन्द्र सागर द्वारा योग, प्राणायाम एवं योग के जीवन मे लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। तदुपरांत जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष अमरेश गुप्ता के द्वारा विश्व योगासन खेल संघ, उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ एवं जिला योगासन खेल संघ के बारे में विस्तार से बताया गया। आकाश सिंह द्वारा योगासन का डेमो दिया गया।
बैठक में जनपद स्तरीय टीम का विस्तार करते हुए योगाचार्य यतेन्द्र सागर को महासचिव, प्रदीप कुमार यादव को संयुक्त सचिव, शिव वर्मा को महामंत्री, शैलेन्द्र सिंह को जिला समन्वयक, आकाश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र गुप्ता एवं नंदलाल सिंह को संरक्षक का पदभार दिया गया एवं तहसील स्तरीय टीम का विस्तार करते हुए रुद्रपुर तहसील से नर्वदेश्वर पांडेय को तहसील प्रभारी व रामेश्वर विश्वकर्मा को तहसील समन्वयक एवं बरहज तहसील से मोनिका मिश्रा को तहसील प्रभारी का दायित्व गया। जिला योगासन खेल संघ का दायित्व लेते हुए उक्त सभी ने साथ मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।
उक्त बैठक में शैलेंद्र कुमार सिंह, चंचल चौहान, मोनिका मिश्रा, आकृति दुबे, साक्षी बरनवाल, निक्की पटेल, राजेंद्र गुप्ता, डॉक्टर नंदलाल सिंह, रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी, नर्वदेश्वर पाण्डेय, शिव वर्मा, ऋतुराज गुप्ता, आकाश सिंह, कमलेश कुमार यादव, शिवम, राकेश कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।