सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9919289596

Breaking News

Wednesday, February 14, 2024

जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोंडा में छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव में गली में टिनशेड लगाने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक फौजी ने पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई और दूल्हा समेत सात लोग गंभीर रूप घायल हो गए.
पुलिस आरोपी फौजी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वारदात में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर गांव में फाेर्स तैनात की गई है. जानकारी के मुताबिक पड़ोसी के लड़के की बारात जानी थी. शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं. दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए बनाया था. फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा. इस पर उसका दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली. इसके बाद ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की. इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई. सभी को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. जहां एक महिला की मौत हो गई. इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. यहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है.